छोड़दो मुझे मेरे हाल पे
मैं जैसा भी हूँ ,मैं जैसा भी हूँ वैसा रहने दो
सोमवार, 27 जून 2016
दर्द की दस्तानो से भरी है जिंदगी
हर दूसरे कदम पे इम्तिहाँ है जिंदगी।।
किस का था कसूर, कभी खुद ही हुआ मजबूर
कभी बक्त ने रुलाया , कभी हुआ मैं तुमसे दूर
तेरे भजन से ही भगवान ,मेने सब कुछ पाया है
ये जीवन कुछ भी नहीं सब तेरी माया है
गुरुवार, 12 मई 2016
चाहे तो तबाह करदे , चाहे तो फना करदे
तेरे हाथों में सब मेरी माँ
तू जो चाहे तो भला करदे-----
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2016
मैं जहाँ भी रहा जिस जगह भी रहा
संग तेरी यादों का सिलसिला भी रहा
गुरुवार, 14 अप्रैल 2016
मन मेरा हरषाये ,मन मेरा हरषाये
नैना, राम दरश जो पायें
दशरत नैना नीर बहायें
फूली न खुशियाँ समायें
धरती गगन सब झूमे ,झरने गीत सुनायें
तारे करते झिलमिल झिलमिल
चंदा भी मुस्काये
नैना राम दरश जो पायें
जय श्री राम
गुरुवार, 7 अप्रैल 2016
चैत्र नवरात्र आरम्भ हो रहे हैं
तो प्रेम से बोलिये
जय माता दी
मंगलवार, 1 मार्च 2016
चाहतों का चला , जानेजां यूँ सिलसिला
पास आकर भी तुझे कुछ बताया न गया
तुम से मिलने का था जो हमारा कारवां
मुद्दतों से तुम्हे ये जताया न गया।
हैरानियाँ -३ हैं इस कदर
चाह कर भी तुझे भुलाया न गया
शनिवार, 13 फ़रवरी 2016
दस्तकें ये बसंत की , तेरे आने का इशारा कर रही हैं
भूल भी जायेंगे हम जो भी अपने शिकवे गिले हों
सोंधी सोंधी धूप आजकल , जैसे चाहतों के कण मिले हो
दूरियां हैं अपनी फिर भी लगे के जैसे हम मिले हों
शनिवार, 30 जनवरी 2016
इंसान की आधी जिंदगी इंतजार में गुजर जाती है
हर मोड़ पर हर शख्श से इंतजार करवाती है
क्या कोई है जिसने कभी इंतजार न किया हो
तेरी आशिकी का है असर , के हम लुटे लुटे से लगते हैं
सांस चल रही है पर हम मिटे मिटे से लगते हैं
इस दुनिया के सामने तो रो भी नहीं सकते
दर्द मिले हैं थोक में भाव घटे घटे से लगते हैं
दिल की परत दर परत
तेरा ही नाम ठिकाना
दिल की धड़कन भी गाये
तेरा ही इक तराना
बुधवार, 27 जनवरी 2016
उपरवाले मेरा भी जजमेंट करदो
लाइफ इतर वितर है सेटलमेंट करदो
मेरे अंदर भी कोई टेलेंट भरदो
थोड़ा ध्यान इधर दो सेटलमेंट करदो।।
पास्ट जैसा भी गुजरा गुजर ही गया
फ्यूचर की फिकर थोड़ी होती है अब
गम के साये में हम तो पले हैं बड़े
अब राइट राइट थोड़ा प्रेजेंट करदो।
लाइफ इतर वितर है सेटलमेंट करदो।।
मंगलवार, 19 जनवरी 2016
हर इंसान चाहता है कि मैं कुछ ऐसा करूँ , कि सब लोग खुश हो जायें
मगर ये संभव नहीं हो पाता,
क्योकि कभी किस्मत साथ नही देती तो कभी कुदरत