रविवार, 15 नवंबर 2015


हे  दुखहारी ,       पालन कारी 
सुनलो प्रभुजी  विनती  हमारी 
बीच भंवर में      नैया  हमारी 
पार लगाओ श्यामजी , मैं तो जपु माला  तेरे नाम की 
लाज बचाओ श्यामजी , मैं तो जपु माला तेरे नाम की 

चारों तरफ दिखता अँधियारा , गम का मारा ये दुखियारा 
मैंने तो बस तुमको ही पुकारा  और नहीं मेरा कोई सहारा 
अर्ज सुनो घनश्यामजी , मैं तो जपु माला तेरे नाम की 

वेद पुराण मैं कुछ न जानू , महिमा तेरी मैं तो मानु 
हे नंदलाला हे गोपाला ,   कान्हा भी है नाम तुम्हारा 
बंसी बजैया मुरली मनोहर , मन भी बड़ा निष्काम तुम्हारा 
आके बंसी सुनाओ श्यामजी , मैं तो जपु माला तेरे नाम की 

प्रेम प्रेयसी राधिका रानी , बड़ी अमिट तेरी प्रेम कहानी 
गाथा सुनाये ,निर्मल पावन               जमुना का पानी 
जमुना का तट प्रेम की लीला , प्रेम के रस हर ग्वाल है गीला 
रस बरसाओ फिर श्यामजी , मैं तो जपु माला तेरे नाम की 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें